नीतियाँ
शिपिंग
हम कूरियर पार्टनर के ज़रिए पूरे भारत में भेजते हैं। शिपिंग प्रति ऑर्डर ₹60, ₹999 से ऊपर मुफ़्त। भुगतान के बाद आमतौर पर 3 से 5 कार्यदिवसों में ऑर्डर रवाना होता है।
वापसी और रिफंड
ज़्यादातर उत्पाद खाने की चीज़ें हैं, इसलिए वापसी स्वीकार नहीं होती, सिवाय इसके कि वस्तु टूटी, खराब या अलग आई हो। कृपया 48 घंटे में पार्सल और वस्तु की फ़ोटो के साथ संदेश भेजें।
भुगतान
भुगतान Razorpay (UPI, कार्ड, नेटबैंकिंग) से होता है। थोड़ा गेटवे शुल्क चेकआउट पर दिखता है और ग्राहक देता है।
गोपनीयता
हम आपका WhatsApp नंबर, नाम और डिलीवरी पता केवल ऑर्डर पूरा करने और लॉगिन के लिए रखते हैं। विक्रेताओं को आपका पता या फ़ोन नहीं दिखता। हम आपका डेटा नहीं बेचते।